पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस ने सेक्टर-80 में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली शैंपू बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए मालिक व तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में पाउच व शैंपू बनाना का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात फैक्ट्री में छापा मारकर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कंपनी के नाम पर बनाए जा रहे नकली शैंपू के पाउच, डिब्बे, बोतलें आदि सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कर्मचारी ककराला निवासी मनीष, मोनू और योगेश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के बाद में मालिक इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी सुधांशु उर्फ सिद्धांत भार्गव को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपी कई महीनों से नकली शैंपू बना रहे थे और बाजार में सप्लाई भी कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने नकली 10 पेटी डव, 6 पेटी क्लीनिक प्लस के पाउच, केमिकल से भरे तीन ड्रम और पैकिंग का सामान बरामद किया है।