फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉक्सरों ने की परिसर में खाने की व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे देकर खाना खाने के लिए तैयार बॉक्सर, कहा समय के साथ किराया बचेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आरईसी ओपन टैलेंट हंट-1 प्रतियोगिता में देशभर के बॉक्सर अपने दमदार पंच से प्रतिद्वंदी को पराजित कर पदक जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाएं उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। चार दिन से अच्छा खाना पूरी डाइट नहीं मिल पाने के कारण बॉक्सरों में काफी नाराजगी है।
प्रदेश भर से आए बॉक्सरों को खाने के लिए दो से तीन किमी दूर मार्केटों में जाना पड़ रहा है। इससे एक तरफ उनके समय और रुपयों की हानि हो रही है। वहीं, दूसरी और उनकी डाइट के हिसाब से कैलोरी और प्रोटिन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही मार्केट में खाने के लिए दूर जाने के कारण कुछ खिलाड़ियों को मुकाबलों से भी वंचित होना पड़ा है। ऐसे में डाइट को लेकर चिंतित खिलाड़ियों ने स्टेडियम परिसर में ही आयोजकों से खाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि परिसर में खाने की व्यवस्था होने से उन्हें दूर नहीं जाना होगा और साथ ही ऑटो के किराये से भी छूटकारा मिलेंगा। खाने के लिए वह भुगतान करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दो कैटरर्स से बात की गई है। जल्द ही खिलाड़ियों को परिसर में खाने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। -सचिव प्रमोद कुमार, यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन
-

आयोजकों को स्टेडियम में खाने की व्यवस्था करनी चाहिए। खिलाड़ी उसका भुगतान करने के लिए तैयार है। इससे मार्केट में जाने का समय व किराया दोनों बचेगा। -अभय सिंह राठौड़, बॉक्सर
-
ऑटो चालक किराये के लिए मनमानी करते हैं। मजबूरी में पैदल ही दो से तीन किमी दूर मार्केट में जाना पड़ रहा है। वापस आने पर कई साथियों के मुकाबले छूट गए हैं। -समीर तोमर, बॉक्सर
विज्ञापन

-
सोमवार को खेले गए तीसरे दिन के शेष 150 मुकाबले

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित आरईसी ओपन टैंलेंट हंट-1 प्रतियोगिता के चौथे दिन भी आयोजक समय से मुकाबले नहीं करा पा रहे हैं। सोमवार को भी तीसरे दिन के बचे हुए करीब 150 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें