फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई चैंपियनशिप में में दम दिखाएंगे बॉक्सर ईशान

विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता जिले के बॉक्सर ईशान भाटी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सीबीएसई चैंपियनशिप में में दम दिखाएंगे बॉक्सर ईशान
नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बालक व बालिका मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के मुक्केबाज ईशान भाटी भी दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए बॉक्सर का चयन नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में बॉक्सिंग के गुर सीखने वाले ईशान भाटी, नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। मुख्य बॉक्सिंग कोच कपिल कसाना ने बताया, उत्तराखंड के देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 27 जुलाई से 02 अगस्त तक सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बॉक्सर ने अंडर-17 कैटेगरी में 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में विद्यालय की ओर से अंडर-14 कैटेगरी के 40 किग्रा भार वर्ग में मीथ खटाना, अंडर-17 कैटेगरी के 57 किग्रा में शिवम भाटी, 63 किग्रा में लवी, 66 किग्रा में आर्यन भाटी, 70 किग्रा में शिवम कसाना, अंडर-19 कैटेगरी के 91 किग्रा में आवी ने प्रदर्शन किया। लेकिन ये बॉक्सर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का करने से चूक गए। प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, उप-प्रधानाचार्य नरेंद्र ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें