दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली बिसाहड़ा अंडरपास के समीप बदहवास हालत में सड़क किनारे एक युवती मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने युवती की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बिसाहड़ा अंडरपास के समीप बृहस्पतिवार शाम चार बजे के करीब सड़क किनारे एक युवती को बदहवासी की अवस्था में देखा गया। जिससे भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि हालत में सुधार आने की बाद युवती की पहचान कर घटना की जानकारी मिल सकेगी।