फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साथी की आत्महत्या से बीएलओ में गम और गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मुरादाबाद में साथी की मौत से जिले में एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ में गम और गुस्सा है। एसआईआर को लेकर वह भी तनाव में हैं। हालांकि वह इसको सार्वजनिक तौर पर जाहिर नहीं करना चाह रहे हैं। बीएलओ का कहना है कि कम समय में ज्यादा काम और फार्म में आ रही अड़चनों से वह दबाव महसूस कर रहे हैं। एसआईआर की ड्यूटी में लगे कर्मियों की मौतों से जिले में बीएलओ ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के परिवारों में भी टेंशन बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहपुर में 26 नवंबर को अपनी शादी के दिन पहले ही बीएलओ की भूमिका निभा रहे एक लेखपाल ने छुट्टी न मिलने पर कार्रवाई के भय से आत्महत्या कर ली थी। रविवार को भोर के समय मुरादाबाद मंडल में बीएलओ की भूमिका निभा रहे एक शिक्षक ने इसी तनाव में जान दे दी। वहीं परिजन व साथी एसआईआर के दबाव को कारण बता रहे हैं। एक सप्ताह में दो घटनाओं से बीएलओ का कार्य कर रहे कर्मचारियों व शिक्षकों के परिवारजनों में भय बना हुआ है।
जनपद संभल में चार दिसंबर तक होने वाले एसआईआर के प्रथम चरण में ड्राफ्ट पब्लिकेशन कार्य का कार्य किया जाना था। बीएलओ की मांग पर समयावधि चार दिसंबर से बढ़ा कर 11 दिसंबर कर दी गई है। जनपद में 1570306 वोटर हैं। जिसमें 47.08 प्रतिशत यानि 739296 फार्म डिजिटलाइजड हो चुके हैं। जनपद में एसआईआर के कार्य के लिए 16052 बीएलओ लगाए गए हैं। जिसमें 60 बीएलओ आंशिक बिलारी जनपद मुरादाबाद में कार्य कर रहे हैं। जनपद संभल में कुल 15090 बीएलओ रात दिन एसआईआर के कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के भय से परेशानी भी साझा नहीं कर रहे बीएलओ
चंदौसी। अफसरों द्वारा कार्रवाई के भय के कारण बीएलओ एसआईआर कार्य में आ रही समस्याओं को भी नहीं बता पा रहे हैं और खुद ही सुलझा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ बीएलओ का काम देख रहे शिक्षकों ने बताया कि समय की कमी सबसे बड़ी समस्या है। एसआईआर फार्म भरने में वोटरों के नाम व क्रम संख्या वर्ष 2003 की लिस्ट में तलाश करने में परेशानी आ रही है। मतदाता 2003 की पुरानी वोटर लिस्ट कहां से लेकर आएं और क्रम संख्या कैसे पता चले, यह परेशानी अहम है। वहीं घर जाकर फार्म भरने में भी दिक्कत आ रही है। क्योंकि मतदाता कागजात समय से उपलब्ध नहीं करा पाते। उनके घर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में एक बीएलओ पर 1200-1500 वोटर के फार्म भरवाने की जिम्मेदारी है। कम समय से कार्य पूरा होने में बीएलओ सुबह से देर रात तक कार्य कर रहे हैं। संवाद
-
एक नजर में ....
जनपद में कुल मतदाता संख्या- 15,70,306
कुल बीएलओ संख्या- 16052, जिसमें 62 आंशिक बिलारी जनपद मुरादाबाद में कार्य कर रहे हैं। जनपद संभल में 15090 बीएलओ कार्य कर रहे हैं।
कार्य की समय सीमा- बीएलओ की मांग पर एसआईआर के प्रथम चरण के कार्य का समय चार दिसंबर से बढ़ा कर 11 दिसंबर कर दिया गया है।
-
तनाव में काम कर रहे बीएलओ : शर्मा
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि कम समय होने के कारण शिक्षक बीएलओ दबाव में हैं। निर्धारित समय में काम करने का अधिकारियों का भी दबाव है। समय सीमा बढ़ाई जाए। बीएलओ के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए। अफसरों को बीएलओ को काम में प्रोत्साहित करना चाहिए, न की तानाशाही से काम लें। ताकि बीएलओ अच्छा कार्य कर सकें।

शिक्षक से सिर्फ शिक्षण कार्य ही लें : अंजीव
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, संभल के जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय का कहना है कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है लेकिन शिक्षक से उसके मूल कार्य को छोड़कर सारे कार्य लिए जा रहे है। बीएलओ बनाए जाने से शिक्षक बहुत ही तनाव महसूस कर रहे हैं। पूरा दिन शिक्षक का वोटर पर्ची बांटने तथा उस पर्ची को पुनः प्राप्त कर उसे पूर्ण करने में ही बीत जाता है। शिक्षक से सिर्फ शिक्षण का ही कार्य लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें