फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आटा गांव में दो और बंदरों की मौत, पशु चिकित्सालय की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव आटा में बंदरों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को भी दो बंदरों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से लगातार बंदरों की मौत हो रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक बंदरों की मौत हो चुकी है। रविवार को पहुंची पशु चिकित्सालय की टीम ने जांच की। बताया कि कई बंदरों की तबीयत ठीक नहीं है और नजर रखी जा रही है। बीमारी का कारण पता नहीं लग रहा है। जरूरत पड़ी तो पोस्टमार्टम कराकर पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

गांव आटा में पिछले 20 दिन से दो दर्जन से अधिक बंदरों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20-25 दिन पहले रात के समय एक ट्रक गांव के पास आकर रुका और इसमें से सैकड़ों की संख्या में बंदर छोड़ दिए गए थे। उसके बाद से ही बंदरों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया। गांव में छोड़े गए बंदर कमजोर हैं और अर्धबेहोशी जैसी अवस्था में नजर आ रहे हैं। वह खाना भी कम खा रहे हैं। बंदरों में दस्त जैसी स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को एक बंदर का बच्चा नशे की हालत में मिला था। डाक्टर से इलाज कराया गया। शनिवार की रात बंदर के बच्चे की मौत हो गई। रविवार सुबह एक बंदर खेत में मृत पड़ा मिला। वहीं रविवार को नरौली के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पटेल अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही दोनों बंदरों को दफना दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों को बाहर से लाया गया है, इसलिए यह संभव है कि उन्हें काबू करने के लिए खाने में कोई पदार्थ मिलाया गया हो। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें