फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर खूनी खेल, दो किशोरों की मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगड़ी में मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए चाकुओं से 22 से 25 वार किए
विज्ञापन

सात-आठ आरोपियों ने दी वारदात अंजाम, दो गिरफ्तार, बाकी बताए जा रहे किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिगड़ी थाना क्षेत्र में सरेराह आधे घंटे तक खूनी खेल चला। सात-आठ आरोपियों ने तीन किशोरों को घेरकर चाकुओं से गोद दिया। चाकू से 25 वार कर फिरोज (17) की हत्या कर दी गई, जबकि आसिफ (17) को भी 22 से ज्यादा चाकू मारे गए। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल सलमान को मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि दिनदहाड़े वारदात के बावजूद तिगड़ी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी। तिगड़ी थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने की जगह वारदात को मीडिया से छिपाने में लगी रही। हालांकि, तिगड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बाकी ज्यादातर आरोपी नाबालिग हैं। सभी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि तिगड़ी थाना पुलिस को 8 मई को दोपहर करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो संगम विहार निवासी फिरोज, आसिफ और सलमान घायल पड़े थे। आसिफ को एम्स व सलमान को मजीदिया में भर्ती कराया गया। एम्स में डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। सलमान की हालत स्थिर बताई जा रही है। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि फिरोज का सात मई को एक आरोपी से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। तीनों किशोर घटना वाले दिन दोपहर ढाई बजे सी-ब्लाॅक मकान नंबर 386 के सामने खड़े थे। इस बीच चाकू लहराते हुए 7 से 8 आरोपी मौके पर आए और ताबड़तोड़ वार कर लगे। तीनों किशोर इधर-उधर भागकर जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। तीनों जब नीचे गिर गए तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान संगम विहार निवासी फरीद उर्फ अमन (19) पुत्र और संगम विहार निवासी अभिषेक उर्फ बाबू उर्फ शूटर (19) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें