फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदहाल सड़क और जाम नाली के खिलाफ फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
अमिला। नगर पंचायत अमिला के वार्ड-11 नंदनगर में बदहाल सड़क और जाम नाली के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। दो वर्ष पहले टेंडर जारी होने के बावजूद बदहाल सड़क का निर्माण ठप है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मनमानी का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से दो वर्ष पहले 5.31 लाख रुपये की लागत से 70 मीटर नाली, 29 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन

काफी समय गुजर जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री के काफिले को रोककर अवगत कराया था, जिसके बाद कुछ दिनों तक काम चला, लेकिन गुणवत्ता में कमी और लापरवाही के चलते कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया।नाली जाम रहने से गंदा पानी घरों तक भर आता है, इससे नमी और बदबू की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं नवंबर में इलाके में कई शादियां हैं, ऐसे में आवागमन में दिक्कत से लोग बेहद परेशान हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अपनी ही सरकार में हमें ऐसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कमीशनखोरी का नतीजा है कि आज यह दुर्दशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें