उधमपुर। शहर के प्रवेश द्वार गुरु रविदास चौक (एमएच चौक) से टाउन हाल सड़क की जर्जर हालत में तारकोल बिछाकर सुधार किया गया है। इससे शहरवासियों को राहत मिली है। पहले इस अतिव्यस्त सड़क पर एमएच चौक से लेकर टाउन हाल तक गड्ढों की भरमार थी और हादसों का खतरा बना हुआ था। इससे शहरवासियों के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले हजारों लोग भी परेशान थे।
अमर उजाला की तरफ से 10 अक्तूबर के अंक में शहर की अन्य सड़कों के साथ इस सड़क की समस्या को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद समस्या का समाधान कर राहत दिलाई गई है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक शहर की अन्य सड़कों की हालत को सुधारने का काम भी शुरू कर दिया गया है।