फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपाइयों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 12 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते पूर्व मंत्री, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रदेश में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के नेतृत्व में वार्ड सात के सेक्टर-17 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री कवंरपाल गुर्जर व महापौर सुमन बहमनी ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता का संदेश दिया और पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घर, दुकान, कार्यालय व प्रतिष्ठान साफ रखने चाहिए। वहीं, सफाई कर कचरा बाहर सड़कों व गलियों में नहीं फेंकना चाहिए। यही लापरवाही हमारे शहर को गंदा कर रही है। घर व दुकान से निकलने वाला कचरा अलग-अलग कर डस्टबिन में डाले। गीले कचरे से खाद तैयार करें और सूखा कचरा निगम के वाहन में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें