फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी, लोग परेशान

Sun, 12 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। लोकल रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है। गांवों से कॉलेज और प्रशिक्षण संस्थानों पर विद्यार्थी आते हैं। उनके रोडवेज बसोंं के पास बनाए गए हैं लेकिन समय पर बस नहीं मिलने से उनका बस पास पर लगाया पैसा व्यर्थ जा रहा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। पुराने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अन्य यात्री बस के इंतजार में खड़े रहते हैं।

सुमित, अतुल और गौरव ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ते हैं। रोजाना बसों के माध्यम से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते हैं लेकिन काफी दिनों से उन्हें समय पर बस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उनके अभिभावकों द्वारा बसों के पास बनाए गए हैं जिनका उपयोग नहीं होने से उनके रुपये व्यर्थ जा रहे हैं जिससे उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर जाना पड़ता है। उन्होंने समस्या के लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों को शिकायत दी है, कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल और अन्य रूटों पर समय अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। साथ ही रूट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें