नूंह। शुक्रवार को नगीना के बड़कली चौक पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में सोनिया गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू प्रजापति ने बताया कि 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला के नजदीक प्रधानमंत्री के काफिले को हत्या की नीयत से रोका गया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपराधिक साजिश रची। बड़कली चौक पर शुक्रवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के देश प्रदेश में बढ़ते जनाधार से कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है जिससे यह इस तरह की हरकत की रही है। प्रधानमंत्री एक पार्टी नहीं बल्कि देश का होता है। कांग्रेस की इस तरह की ओछी मानसिकता के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक रोष है।