नई दिल्ली। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सरकार हर कल्याणकारी योजना को बंद कर रही है। भाजपा के पास एक ही तरीका है कि योजना में भ्रष्टाचार हो रहा था इसलिए बंद कर रहे हैं।
भाजपा ने 250 मोहल्ला क्लीनिकों को भी घोटाला बताकर बंद कर दिया लेकिन आज तक आरोपी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। अब वह डीटीसी बसों में गरीब महिलाओं को दी जाने वाले पिंक टिकट में घोटाला बताकर फ्री बस सेवा से वंचित करना चाहती है। सवाल यह है कि पिंक टिकट में घोटाला कैसे हो सकता है। डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त टिकट मिलता है। जय भीम विकास योजना में भ्रष्टाचार के सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि दो दिन पहले भाजपा के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 2023 में स्क्रैप की गई गाड़ियों की जांच होगी। उस समय ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत थे जो अब भाजपा में हैं। चुनौती देता हूं कि भाजपा कैलाश गहलोत की जांच कराए। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन पर कहा कि आप सरकार के काम का शुभारंभ कर भाजपा सरकार पैसे की फिजूल खर्ची कर रही है।
भाजपा ने 250 मोहल्ला क्लीनिकों को भी घोटाला बताकर बंद कर दिया लेकिन आज तक आरोपी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। अब वह डीटीसी बसों में गरीब महिलाओं को दी जाने वाले पिंक टिकट में घोटाला बताकर फ्री बस सेवा से वंचित करना चाहती है। सवाल यह है कि पिंक टिकट में घोटाला कैसे हो सकता है। डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त टिकट मिलता है। जय भीम विकास योजना में भ्रष्टाचार के सवाल पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दो दिन पहले भाजपा के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 2023 में स्क्रैप की गई गाड़ियों की जांच होगी। उस समय ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत थे जो अब भाजपा में हैं। चुनौती देता हूं कि भाजपा कैलाश गहलोत की जांच कराए। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन पर कहा कि आप सरकार के काम का शुभारंभ कर भाजपा सरकार पैसे की फिजूल खर्ची कर रही है। ब्यूरो