फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत जैसी : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की जयंती पर आप ने किया कार्यक्रम, केंद्र को धेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की। उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेज आवाज उठाने वालों को जेल में डालते थे वैसे ही आज की सरकार आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने सोनम वांगचुक और आप विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि जेल में डालने से लोग उन्हें नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड, लद्दाख, मणिपुर और दिल्ली में उठ रहे आंदोलनों से सरकार घबराई हुई है। देशभर में पुलिस तैनात करना इस डर की ही निशानी है। उन्होंने सोनम के योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि लद्दाख के इस शिक्षा-प्रवर्तक ने दुनिया का पहला सौर ऊर्जा से गर्म होने वाला टेंट और आइस स्तूप जैसी तकनीकें विकसित कीं। इनका लाभ सेना और आम लोग उठा रहे हैं। ऐसे महान व्यक्ति को जेल में डालना लोकतंत्र पर धब्बा है।उन्होंने कहा कि भगत सिंह की चेतना आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। हमें जेल से नहीं डरना है क्योंकि सरकार राजनीतिक मुकदमों के अलावा और कुछ नहीं कर सकती। यदि जनता ने मन से जेल का डर निकाल दिया तो ऐसी सरकारें ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी। वहीं, आप नेता जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा कि भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा देकर गुलामी को सबसे बड़ा अभिशाप बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें