फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: भाजपा बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में जला मिला शव

Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

वीरेंद्र उर्फ पप्पन बुधवार को परिवार के साथ भात देने गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौटे और घर के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गए। सुबह पप्पन बूथ पर नहीं पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र में गांव मिर्जापुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में जली हुई हालत में उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बूथ अध्यक्ष की पत्नी अलग रहती है। परिजन ने मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ पप्पन (44) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ भात देने गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। रात को वह घर के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गए। सुबह पप्पन बूथ पर नहीं पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे, जिसके बाद उनकी मौत की जानकारी मिली। बताया गया है कि वीरेंद्र का शव जली हुई हालात में कमरे से बरामद हुआ था।

विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ठ नहीं, परिजनों ने नहीं दी शिकायत

हालांकि उनकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन से पूछताछ की है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें