फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती से बाइक सवार बदमाशों ने 1.30 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। खोड़ा तिराहे पर शुक्रवार रात बरात की चढ़त के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक बराती से 1.30 लाख रुपये लूट लिए। मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बदरपुर निवासी कृपाशंकर के घर से बरात शुक्रवार शाम खोड़ा आई थी। बरात जब खोड़ा तिराहे की सब्जी मंडी के पास पहुंची तो लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक बराती से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में 1.30 लाख रुपये थे। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी रजनीश वर्मा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और जांच की। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बार से मोजैक होटल के कमरे में मारी गई गोली
नोएडा। सेक्टर-18 के एक बार से मोजैक होटल के कमरे में राइफल से गोली चलाने का मामला सामने आया है। इससे होटल की दीवार व शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। होटल मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित मोजैक होटल के मैनेजर कृष्णकांत शर्मा ने शिकायत दी है कि बुधवार रात को होटल के कमरा नंबर 205 में खिड़की के शीशे तोड़ती हुई एक गोली आई और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय कमरे में कोई नहीं था। आरोप है कि होटल के सामने ही लिट बार है। वहीं से किसी ने गोली चलाई है। यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इस कारण आसपास के व्यापारियों को नुकसान होता है। होटल के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें