फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाले के आरोपी का 1.82 करोड़ का फ्लैट जब्त

विज्ञापन
जब्त किया गया फ्लैट। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बुधवार को बाइक बोट कंपनी में निदेशक रहे राजेश भारद्वाज के नोएडा सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में 1.82 करोड़ रुपये के आलीशान फ्लैट को जब्त किया है। पुलिस ने फ्लैट के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। आरोप है कि अरबों रुपये के घोटाले में निदेशक भी हिस्सेदार है। उसने बुलंदशहर के बहुत से निवेशकों को झांसा देकर जीवनभर की कमाई हड़प ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि राजेश भारद्वाज मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा का निवासी है। बाइक बोट मामले में राजेश ने मुख्य आरोपी संजय भाटी के साथ मिलकर कई लोगों से ठगी की थी। राजेश के खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की नोएडा में संपत्ति जब्त की है। राजेश की अन्य संपत्ति चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइक बोट घोटाले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जैसे-जैसे आरोपियों की संपत्ति का पता चलेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार बीएचके फ्लैट में सभी सुविधाएं मौजूद
बाइक बोट घोटाले के आरोपी राजेश भारद्वाज के फ्लैट को जब्त करने पहुंचे कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया आलीशान फ्लैट को देखकर टीम भी स्तब्ध रह गई। चार बीएचके फ्लैट में प्रत्येक कमरे में एसी लगे थे। सभी बाथरूम में बाथटब बने हुए हैं। इसके अलावा फ्लैट में सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें