फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 12 प्रदेशों के निवेशकों ने बनाया संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 12 प्रदेशों के निवेशकों ने बनाया संगठन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के पीड़ित 12 प्रदेशों के निवेशकों ने सोशल मीडिया के माध्यम जुड़कर ‘आल इंडिया मल्टीलेवल विक्टिम हेल्प ऑर्गनाइजेशन’ नाम से संगठन बनाया है। सोमवार को संगठन के नेतृत्व में विभिन्न प्रदेशों से आए पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग की।
संगठन की अध्यक्ष एडवोकेट पूनम कालिया ने बताया कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट) कंपनी के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से देशभर के लाखों लोगों से अरबों रुपये की ठगी की है। पीड़ित, आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग करते हुए भटक रहे हैं। जब तक ऐसा नहीं होगा पीड़ितों को उनकी रकम वापस नहीं मिल पाएगी। कई पीड़ितों की शिकायत पर तो अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है। सिफारिश के बाद भी मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी गई है। पीड़ितों ने एसएसपी वैभव कृष्ण से मिलकर कार्रवाई की मांग की। निवेशकों ने बताया कि उन्होंने 15 व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित 12 प्रदेशों के 256 निवेशक जुड़े हैं। वह आरोपियों पर कार्रवाई के लिए मिलकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
निवेशकों ने बताया कि सोमवार शाम उनकी एसएसपी से मुलाकात हुई। एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, तेजी से की जाएगी। उन्होंने शेष बचे लोगों की एफआईआर और बयान जल्द दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें