मृतकों की पहचान अमन (27), देवी सिंह (60), राजकुमारी (50), विमलेश (40), और कमलेश (40) के रूप में हुई है, सभी निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के थे। कार सवार परिवार नोएडा से परी चौक आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज नॉलेज पार्क थाना अंतर्गत सेक्टर 146 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार खराब हुए ट्रक से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामला दर्ज किया जा रहा है, क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया गया है।