फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Accident: नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई कार, तीन युवकों की मौत

Mon, 12 Aug 2024 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मयूर चौराहे के पास एक कार पोल से टकरा गई। हादसे में दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मयूर चौराहे के सामने तेज रफ्तार कार एडवरटाइजिंग पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को सेक्टर 126 थाना इलाके में नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मयूर चौराहे के सामने गाड़ी नंबर यूपी 16 डीएन 9881 टाटा टियागो पोल से टकरा गई, कार सवार तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

मृतकों में दो की पहचान ईशान और आर्यन पुत्र सुनील कश्यप निवासी नोएडा एक्सटेंशन पाम ओलंपिया के रूप में पहचान हुई है। एक शव की पहचान बाकी है। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह का है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार पोल से टकरा गई थी। इसमें तीन युवक घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों में से दो मृतकों की पहचान हो चुकी है और तीसरे की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें