फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आई बड़ी दरारें, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के वार्ड नंबर 12 में जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां पर बने एक मकान में दरारें आ गई हैं। जिससे मकान गिरने का अंदेशा बना हुआ है, तो मकान मालिक के परिवार के सदस्य दहशत में हैं। आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवर लाइन व्यवस्थित तरीके से नहीं बिछाई गई, जिसके कारण सीवरेज का पानी उनके मकान की नींव में जा रहा है। मकान मालिक ने समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मकान मालिक अंकित बागड़ी, अमन बागड़ी, रामचंद्र बागड़ी व राहुल बागड़ी का आरोप है कि कई महीने पहले गली में सीवर लाइन डाली गई थी। उस दौरान उनके यहां बिना चेंबर बनाए सीवर के पाइप को खुला छोड़ दिया गया। पिछले दिनों हुई भारी बरसात का पानी गलियों में भरने के साथ साथ पानी मकान की नींव में भी चला गया और मकानों में भारी नमी आ गई। जिसके कारण अब मकान फट गया है। नगर पालिका प्रशासन व जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
आरोप है कि तावडू शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान में भारी अनियमितताएं बरती गई ,जिससे यहां के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। नगर वासियों ने बताया कि सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की गई थी, जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसमें लापरवाही बरती गई। शहर की संकरी गली में जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान पहले भी कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई थी। डरे-सहमें मकान मालिकों ने अंदेशा जाहिर करते हुए बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से उनके आशियानों में हुए नुकसान हुआ है। वही जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें