फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो हजार नाटकों के साथ भारंगम का होगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
21 फरवरी को देशभर में एक समय में मंचित किए जाएंगे नाटक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की ओर से नाट्य महोत्सव भारंगम का समापन देशभर में 21 फरवरी को एक समय पर दो हजार नाटकों के मंचन से होगा। सभी नाटकों की थीम विकसित भारत, पंच प्रण और वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित होगी।
विज्ञापन



दिल्ली में ‘समुद्र मंथन’ का मंचन होगा। ये एनएसडी रंगमंडल का नाटक है जिसका निर्देशन निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने किया है। चितरंजन त्रिपाठी और रजिस्ट्रार प्रदीप के. मोहंती ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत रंग महोत्सव 2024 के हिस्से के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम वैश्विक थिएटर परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी भाग लेने वाले समूह एक ही स्क्रिप्ट पर काम करेंगे, जिसमें देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व करेंगे। जन भारत रंग कार्यक्रम दुनिया भर में किसी थिएटर संस्थान की ओर से अब तक के सबसे बड़े सामूहिक लाइव मंचन को चिह्नित करने की इच्छा रखता है। हर नाटक 15 से 20 मिनट के बीच चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें