फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangster Ravi Kana: विदेश भागने की फिराक में थी गैंगस्टर रवि काना की पत्नी, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

फरार स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना की पत्नी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि रवि काना दुबई और बैंकॉक में है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : NewDelhiAirPort
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना की पत्नी मधु को बीटा दो थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। रवि काना की पत्नी मधु बैंकॉक से एयरपोर्ट पर उतरी थी। लुक आउट नोटिस जारी होने के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी के सुरक्षा कर्मियों ने ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए पूछताछ करने शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रवि काना दुबई और बैंकॉक में ही फरारी काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें