फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में भागवत कथा के बाद भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के मंगरौली रोड स्थित गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रहे श्रीमदभागवत कथा का आठवें दिन पूर्ण आहुति हो गई। रविवार को सुबह सात बजे हवन-पूजन आरंभ हुआ जिसके बाद भागवत जी की विदाई की गई।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों नें प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक आचार्य नरेश महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा श्रवण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी, मन्दिर महंत विजय शास्त्री, मन्दिर संचालन समिति के सदस्य नवीन गुप्ता, शिवकुमार तालान, कुलदीप तालान, अजय राज शर्मा, पिन्टू सिंह, छीतरमल तालान, विपिन वशिष्ठ, नीतीश छोंकर, विकास वशिष्ठ, कुलदीप पंडित और सुरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें