फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खुले में नमाज को लेकर शुक्रवार को भी जबरदस्त विरोध हुआ। हालांकि प्रशासन की ओर से तय छह जगहों में नमाज तो हुई लेकिन पहले जैसी भीड़ नहीं जुट सकी, क्योंकि अधिकतर नमाजियों को नए स्थानों का पता नहीं था। उन्हें ये भी नहीं पता था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश के बाद प्रशासन ने पूर्व निर्धारित सभी स्थानों पर खुले में नमाज पर रोक लगा दी है, इसलिए बहुत से लोग पहले निर्धारित किए स्थानों पर पहुंचे और बाद में मायूस लौटना पड़ा। केवल सेक्टर 29 में एक जगह पुलिस की मौजूदगी में तीन अलग-अलग शिफ्ट में नमाज हुई। यहां करीब छह हजार लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार को केवल छह स्थानों पर नमाज की सहमति बनी थी। दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक नमाज को लेकर गुरुग्राम पुलिस और प्रशासन में सरगर्मी बनी रही। उद्योग विहार फेज पांच में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को देख कर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। यहां स्पाइस जेट बिल्डिंग के सामने खाली मैदान में नमाज होनी थी। नमाज की तैयारी होती इससे पहले ही स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। हिंदू पक्ष की ओर से भारत माता की जय के नारे लगाए जाने लगे। नमाजियों से भी भारत माता की जय बोलने को कहा गया, लेकिन उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और वहां से चले गए। उन्होंने कह दिया नमाज नहीं अदा करेंगे। इसके बाद कुछ लोगों ने वहां नमाज की और अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें