लखनऊ। बलरामपुर गार्डन में चल रहे 22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में युवाओं को रोमांचक उपन्यास तो पसंद आ रहे हैं, वहीं 40-50 साल के लोग धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। किशोर और किशोरियां विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तकों में रुचि ले रहे हैं। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल जैसी शख्सियतों की कहानियां उन्हें काफी भा रही हैं। स्कूली बच्चों ने बताया कि ऐसी किताबें पढ़कर देशभक्ति की भावना और सेवाभाव विकसित होता है।
पुस्तक मेले के आठवें दिन बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ लेखक भगवान स्वरूप कटियार की संपादित और सम्यक प्रकाशन की ओर से प्रकाशित पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती की रचनाओं ''सृष्टि'' और ''प्रलय'' का विमोचन हुआ। विचार गोष्ठी में लमही के संपादक विजय राय, भगवान स्वरूप कटियार और अशोक चंद्र ने अपने विचार साझा किए। संचालन सुहेल वहीद ने किया।
वसुंधरा फाउंडेशन की पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह की अध्यक्षता में ''गांधी, बोस, भगत, विवेकानंद – हमारे पथप्रर्दशक'' विषयक संगोष्ठी हुई। वरिष्ठ पत्रकार आनंदवर्धन सिंह, इंडियन बैंक के संजय सरीन, साहित्यकार अखिलेश श्रीवास्तव चमन और व्यंग्यकार पंकज प्रसून उपस्थित रहे। शाम को आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल पर काव्य गोष्ठी हुई।
अच्छे स्वास्थ्य के 51 नुस्खे और हाफ डॉक्टर पुस्तकों के कार्यक्रम में लेखक डॉ. संदीप कुमार और अजय अग्रवाल ने डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, डॉ. एपी माहेश्वरी, डॉ. मृदुल मल्होत्रा और लेखिका विनीता मिश्रा के हवाले से बीमारियों और उनके इलाज के बारे में जानकारी दी। दलित स्त्री लेखन और वर्तमान कार्यक्रम में अनिता भारती, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. प्रियंका सोनकर और प्रो. सुप्रिया पाठक रविंद्र भारतीय ने अपने विचार साझा किए।
आज के कार्यक्रम
सुबह 11 बजे : साहित्य साधक संस्था की काव्य गोष्ठी।
दोपहर एक बजे : पुस्तक चर्चा में रहेंगे आईपीएस डॉ. हरीश कुमार।
अपराह्न दो बजे : उत्कर्ष प्रतिष्ठान की परिचर्चा।
दोपहर तीन बजे : शायर श्रीधर अग्निहोत्री व लेखक मनीष शुक्ल की मौजूदगी में पुस्तक विमोचन व चर्चा।
शाम पांच बजे : नाटककार सुशील कुमार सिंह का रचना संसार कार्यक्रम।
शाम सात बजे : रेवांत संस्था की काव्य गोष्ठी।
पुस्तक मेले के आठवें दिन बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रम हुए।किशोर और किशोरियां विशेष रूप से स्वतंत