फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु मंत्र अपनी गलतियों से सीख लेकर दोबारा करें प्रयास

विज्ञापन
गुरु मंत्र खेल शिक्षिका संतोष आर्य
विज्ञापन
खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल के मैदान में बच्चे आत्मविश्वास, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। वे टीम के साथ मिलकर काम करना, दूसरों का सम्मान करना और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना सीखते हैं।
विज्ञापन


यह महत्वपूर्ण है कि बच्चे हार से निराश न हों, बल्कि अपनी गलतियों से सीख लेकर दोबारा प्रयास करें। खेल के दौरान नियमों का पालन करना और साथियों का सम्मान करना आवश्यक है, क्योंकि यही आदतें जीवन में सफलता की राह आसान बनाती हैं।

बच्चों को अपनी पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना चाहिए और प्रतिदिन कुछ समय खेल के लिए निकालना चाहिए। जीतने से अधिक महत्वपूर्ण पूरी मेहनत और ईमानदारी से खेलना है। खेल के मैदान में सीखा गया अनुशासन और संघर्ष जीवन के हर क्षेत्र में काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष आर्य, खेल शिक्षिका
-------------
नेहा शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें