नोएडा में एक एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई, जिससे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सेक्टर-63 स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार देर रात आग लग गई। कंपनी कपड़ों के निर्यात का काम करती है। आग कंपनी के एक फ्लोर पर लगी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कंपनी में मौजूद दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। छह गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।