फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से दिल्ली ले जा रहे थे बीफ, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने बीफ तस्करी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी राशिद, आसिफ उर्फ हाशिम और सूरज के रूप में हुई है। तीनों के कब्जे से 600 किलो बीफ जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई वर्ष से तस्करी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें शेखर, साजिद, हामिद, सोनू कसाई व साहिल फरार हैं। पुलिस ने मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर एसीपी रजनीश वर्मा के नेतत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया। पुलिस देखकर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे रोक लिया। जांच में वाहन से बीफ बरामद हुआ। जिला पशु चिकित्सक समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच सप्ताह में दो दिन बीफ लेकर दिल्ली जाते थे। हापुड़ से शेखर और साहिल की मदद से दो अलग-अलग गाड़ियों में बीफ भरा जाता था। साजिद और हामिद इसे राशिद-आसिफ और सूरज तक पहुंचाते थे। तीनों दिल्ली-गाजीपुर में सोनू कसाई तक बीफ पहुंचाते थे।
एक सप्ताह में ढाई लाख की कमाई
पुलिस पूछताछ में आरोपी राशिद, सूरज और आसिम उर्फ हाशिम ने सप्ताह में दो दिन बीफ पहुंचाने की बात स्वीकार की है। इन दो दिन में उन्हें ढाई लाख रुसे अधिक की कमाई हो जाती थी। पुलिस के मुताबिक हापुड़ देहात में यह गिरोह सक्रिय है। दिल्ली में 200 से 250 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें