नूंह। 17 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जिसे लेकर पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने नूंह जिला बार में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया है। जिसकी निगरानी में आगामी चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। अब जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को नई कमेटी ही कराएगी। इसके चेयरमैन महमूद उल हसन को बनाया है उनके साथ बार में दो अन्य सदस्य नियुक्ति किए है।
जिला बार में कुल नूंह 528 वोट है जिनमें 42 वोटों का रजिस्ट्रेशन हरियाणा व राजस्थान में भी है ऐसे वोट करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल द्वारा गठित चेयरमैन महमूद उल हसन व पूर्व बार प्रधान ताहिर हुसैन रूपाड़िया ने बताया कि इस बार वोट डालने वाले सभी एडवोकेट से हलफनामा के साथ शुल्क लिया जाएगा ताकि व एक ही जगह अपने वोट का प्रयोग करें। बार में दूसरे राज्यों की बनी वोटों को काटा जाएगा। नई वोट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को ही चुनाव कराएं जाएंगे। ज्वाइंट सचिव, लाइब्रेरी इंचार्ज व कैशियर का चुनाव आपसी सहमति से पहले ही हो चुका है। अब होने वाले चुनाव में बार प्रधान के लिए कमालुद्दीन, शमीम अहमद व ताहिर हुसैन शिकरावा, वाइस प्रधान के लिए राशिद काटपुरी व नौमान खान मैदान में है जबकि सचिव के लिए मंसूर अहमद, हामिद हुसैन व मुबारिक शामिल है। चुनावों को लेकर वकीलों की आपसी जोड़तोड़ शुरू हो चुकी है। प्रधान, उप प्रधान व सचिव के सभी उम्मीदवार अपने लिए वोटों का गणित लगा रहे हैं। बार प्रधान का ताज किसके सिर पर सजेगा यह तो आने वाला वक्ता बताएगा लेकिन अपनी और से सभी दिनरात एक कर अपने गणित को मजबूत कर रहे हैं।