फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी प्लांट की बंदी से रोक हटी, अन्य उद्योगों को भी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। वायु प्रदूषण के कारण बंद एनटीपीसी के कोयला प्लांट फिर से चालू होंगे। इस संबंध में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें उद्योगों को भी राहत दी गई है। अब मेडिकल उपकरण और डेयरी उद्योग सप्ताह के सभी दिन काम कर सकेंगे। जबकि, दिन में आठ घंटे उद्योग खोलने की पाबंदी खत्म कर दी है। अलग-अलग श्रेणी के उद्योगों को सप्ताह में अलग-अलग दो दिन बंद रखा जाएगा। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना है। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आयोग ने बायलर से चलने वाले उद्योगों को सप्ताह में पांच दिन और दिन में केवल आठ घंटे चलाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

बाकी समय ये उद्योग बंद रहेंगे। साथ ही कोयले से संचालित बिजली प्लांट को बंद करा दिया था। इसका असर एनटीपीसी दादरी पर पड़ा था। अब आयोग ने राहत दी है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अफसरों ने बताया कि कोयला पावर प्लांट से रोक हटा दी गई है। दादरी के एनटीपीसी कोयला प्लांट को चालू किया जा सकता है। वहीं, पेपर मिल, डिस्टलरी उद्योगों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होगा। शनिवार व रविवार बंद रहेंगे। राइस मिल सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी। जबकि कपड़ा, टेक्सटाइल और रंगाई से जुड़े उद्योग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने बताया कि आयोग की गाइडलाइन मिल गई है। सभी उद्योगों को इससे अवगत करा दिया गया है। एनटीपीसी के कोयला प्लांट को चालू किया जा सकता है। नई गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
रेड जोन में ग्रेनो का एक्यूआई, एनसीआर में सबसे कम
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों शहर के एक्यूआई में इजाफा हुआ। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 314 रहा। जबकि, ग्रेनो का एक्यूआई 308 रहा। दोनों शहर का एक्यूआई रेड जोन में बना हुआ है। एनसीआर के अन्य शहरों का एक्यूआई भी रेड जोन में है। दिल्ली (368) की हवा फिर सबसे अधिक प्रदूषित रही। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद (334), तीसरे पर गुरुग्राम (331), चौथे पर गाजियाबाद (326) रहा। ग्रेनो सबसे आखिर में रहा।
विज्ञापन

तालाबंदी में किसानों संग महिलाएं भी लेंगी हिस्सा
समान मुआवजा व रोजगार की मांग को लेकर 20 दिसंबर को 23 गांवों के किसान एनटीपीसी गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे। इसमें महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। बृहस्पतिवार को कई गांवों में महिलाओं ने प्रदर्शन में सहयोग के लिए चंदा भी एकत्र किया। किसान नेता पीतांबर शर्मा ने बताया कि दादरी तहसील पर 39 दिन से शांतिपूर्वक धरना चल रहा है। कई बार वार्ता होने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। किसानों का सहयोग करने के लिए महिलाएं भी धरने पर बैठ गई हैं। इनका कहना है कि आंदोलन में हर स्तर पर साथ रहेंगी। मौके पर किसान गोपाल शर्मा, नरेंद्र नागर, राजकुमार, विक्रम मुखिया, धूम सिंह, सुरेश प्रधान और सुरेंद्र भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें