फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अर्श मौर्य की फिरकी पर सात बल्लेबाज धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अर्श मौर्य की फिरकी पर सात बल्लेबाज धराशायी
- अरविंद दुबे मेमोरियल अंडर-13 टूर्नामेंट में खेले गए दो मैच
- एस्टर और बीबीसी अकादमी ने जीते अपने-अपने मुकाबले
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। स्व. अरविंद दुबे मेमोरियल अंडर-13 टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में एस्टर अंडर-13 ने एनडीसी (ए) को 132 रन से हरा दिया। एस्टर के गेंदबाज अर्श मौर्य ने शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए एनडीसी (ए) के सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया। दूसरे मैच में बीबीसी अकादमी ने वीआर-11 को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

जेके स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में आयोजक नीरज सचदेवा ने बताया कि एस्टर अंडर-13 ने 30 ओवर में छह विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब मेें एनडीसी (ए) की टीम 18 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर आल आउट हो गई। अर्श मौर्य ने तीन ओवर में 13 रन देकर सात विकेट लिए। अर्श मौर्य को प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर चुना गया। दूसरे मैच में वीआर-11 ने 26.5 ओवर में 144 रन बनाए। बीबीसी अकादमी के लिए वारिश चोपड़ा ने पांच ओवर में 35 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। बीबीसी ने अकादमी ने 21 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रनों से मैच जीत लिया। बीबीसी अकादमी के लिए अमान खान ने 41 गेंदों पर नौ चौके व तीन छक्के की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। अमान को प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर और चार विकेट लेने वाले वारिश चोपड़ा को बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन


-
जेपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें