ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे इंडिपेंडेंट कप के लीग मैच में रॉयल मावेरिक्स-11 ने ईडीवी स्काई वॉल्कर्स को 66 रन से हराया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर बादल भाटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल मावेरिक्स-11 ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। बादल भाटी ने 81 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मनीष पांडेय ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईडीवी स्काई वॉल्कर्स की टीम दस विकेट पर 142 रन ही बना सकी। रॉयल मावेरिक्स-11 की ओर से मलय श्रीवास्तव ने तीन विकेट और सोनू ने दो विकेट हासिल किए। ब्यूरो