नोएडा (संवाद)। क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नोएडा और ग्रेटर नोएडा कार्यालय द्वारा सोमवार को कार्यालय परिसर में संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2025-26 वर्ष के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना था। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सेक्टर-24 के लेखा अनुभाग से कैलाश चन्द्र मीना, प्रभात कान्त अवस्थी, अंजनी कुमार और कुमार राजीव रंजन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अन्य अनुभागों से अमन प्रकाश, नागेन्द्र कुमार सिंह, राम दयाल कमल और शुभम लाम्बा को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
ग्रेटर नोएडा कार्यालय में ‘बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर’ के पुरुष वर्ग में मनीष सेंगर और महिला वर्ग में श्रीमती रचना कुमारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-॥ राघवेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार और मुकेश सारस्वत मौजूद रहे।