यात्रा के साथ सामान ले जाने में भी आएगी काम
ई-साइकिल की कीमत 22 हजार, 35 हजार और 40 हजार रुपये रखी गई है। 22 हजार वाली साइकिल एक बार फुल चार्ज होने पर 30 से 40 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं 35 हजार वाली साइकिल 50 से 60 और तीसरी साइकिल 60 से 70 किमी की दूरी तय करेगी। इन साइकिल में पैडल भी होंगे। बैट्री फुल चार्ज होने में ढाई से तीन घंटे का समय लेगी। बैट्री की लाइफ तीन साल है। साइकिल को अलग-अलग रंग में पेश किया गया है। इस पर 50 किग्रा तक वजन रखा जा सकता है।
ऑटो को पलटने से रोकेगा चौथे पहिया
भारत में ऑटो सार्वजनिक यातायात का एक बड़ा हिस्सा है। इन थ्रीव्हीलर का पलटना आम बात है। इस समस्या को ध्यान में रखकर हेक्साल मोटर्स ने चार पहिए का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में उतारा है। इसमें आगे एक अतिरिक्त पहिया दिया गया है। अचानक मोड़ने पर अतिरिक्त पहिया संतुलन बिगड़ने नहीं देगा। चालक समेत कुल 11 लोग इसमें सवारी कर सकते हैं। बैट्री फुल चार्ज होने पर ऑटो 100 से 150 किमी की दूरी तय कर सकेगा। इसकी कीमत भी बाजार में मौजूद अन्य ऑटो के आसपास ही होगी।