फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑटो चालकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑटो चालकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

-रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल, 6656 वाहनों के चालान, 29 हुए सीज
नोएडा। सेक्टर-37 से कालिंदी कुंज दिल्ली, भंगेल, बरौला समेत रूटों पर चलने वाले ऑटो चालकों ने एकत्रित होकर ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने एसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार के नेतृत्व में गोलचक्कर से लेकर सेक्टर-37 तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 10 ऑटो समेत कुल 29 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 6656 वाहनों के चालान काटे गए। कार्रवाई के बाद ऑटो चालकों ने जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में सेक्टर-37 के पास मौजूद आटो चालक मुकेश उर्फ राज आरोप लगा रहा है कि आटो खड़ा करने के नाम पर रुपये देने पड़ते हैं। अलग-अलग रूट के रेट अलग-अलग हैं। दिल्ली नंबर के आटो से 1200, हरियाणा नंबर के ऑटो से 2000 रुपये प्रतिमाह लिया जाता है। पैसे नहीं देने पर ऑटो बंद कराने की धमकी दी जाती है। डीसीपी अनिल यादव का कहना है कि कार्रवाई के बाद इस तरह के आरोप अक्सर लगते हैं। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें