फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे में धुत पति ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी का आरोप पति ने खुद को बताता है गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया का बायां हाथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। नशे की हालत में धुत व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के इरादे से गला दबाने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को सूचना दी, इसपर आरोपी पति फरार हो गया। पत्नी का आरोप है कि उनका पति गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया का आदमी है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 62 निवासी रेखा कौशिक ने बताया कि उनका पति विकास कौशिक उर्फ सन्नी शराब का सेवन करता है। नशे की हालत में उनका पति उनके साथ मारपीट करता है। महिला पहले भी अपने पति विकास के खिलाफ मारपीट की शिकायत सीएम विंडो पर कर चुकी है। इसके बाद उनके पति विकास ने लिखित तौर पर माफी मांगी। 31 मार्च को उनका पति विकास नशे में धुत होकर घर आया और गाली गलौज करने लगा। उसने महिला का गला दबाने की कोशिश की। आरोप है कि उनके पति का पिछले चार सालों से दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसे मारने के बाद उस महिला के साथ रहना चाहता है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर आने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उनके पति का गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के साथ संबंध है। उनके पति विकास ने पीड़ित महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें