फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का फोन बजते ही लौटी प्राधिकरण की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-9 में संचालित एक प्लॉट का आवंटन रद्द होने पर कब्जा लेने पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। नाराज व्यापारियों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। मामला स्थानीय विधायक पंकज सिंह तक भी पहुंचा। उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई के लौट गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नोएडा सेक्टर-9 के प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए प्राधिकरण के वर्क सर्कल-1 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी बीच वहां काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों का कहना था कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। व्यापारियों का दावा किया कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में यहां व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दी। इसी बीच किसी व्यापारी ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह को फोन मिलाकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। विधायक ने प्राधिकरण अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद प्राधिकरण की टीम बगैर कार्रवाई किए बिना ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें