फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: ग्रुप हाउसिंग के दो बिल्डर प्लॉटों के आवंटन को प्राधिकरण ने किया निरस्त, वर्वी कंस्ट्रक्शन और रिगेलिया होम्स के थे प्लॉट

Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

राशि चुकाने के लिए बिल्डरों को कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। लिहाजा, सीईओ के आदेश से आवंटन को निरस्त कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
ग्रुप हाउसिंग - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रुप हाउसिंग विभाग के दो बिल्डर प्लॉटों के आवंटन को प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया है। प्लॉट वर्वी कंस्ट्रक्शन और रिगेलिया होम्स के हैं।

विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर-43 में अगस्त 2016 में एक बिल्डर को बड़ा प्लॉट आवंटित किया गया था। बाद में इसे तीन हिस्सों में बांटकर दो अन्य बिल्डरों को दे दिया गया। इसमें वर्वी कंस्ट्रक्शन और रिगेलिया होम्स में से प्रत्येक के हिस्से में 41145 वर्गमीटर जमीन आई थी। दोनों पर प्राधिकरण के 298-298 करोड़ रुपये बकाया थे। 
विज्ञापन


राशि चुकाने के लिए बिल्डरों को कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। लिहाजा, सीईओ के आदेश से आवंटन को निरस्त कर दिया गया है।

95 प्रतिशत ने बकाया चुकाया
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि दो से तीन माह में प्राधिकरण ने इंडस्ट्री, संस्थागत, आवासीय प्लॉट विभाग के करीब 100 प्लॉट निरस्त किए हैं। इनमें से करीब 95 प्रतिशत आवंटियों ने बकाया चुकाकर आवंटन को फिर से नाम करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें