फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के नाम से तीन एसडीएम से ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नाम से व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने जिले में तैनात तीन एसडीएम को मैसेज भेजकर रुपये मांगे, लेकिन अधिकारियों की जागरूकता से आरोपी कामयाब नहीं हो पाया। मामले में जिलाधिकारी के आशुलिपिक ने सूरजपुर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी को जिलाधिकारी के नाम से जेवर एसडीएम रजनीकांत मिश्र, कोमल पंवार और अंकित कुमार वर्मा के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे गए। पहले मैसेज में कहा गया कि वह किसी जरूरी काम से व्यस्त हैं। इसके बाद दोबारा मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। एक अधिकारी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह रुपये स्वयं आकर दे देंगे, आप इस समय कहां हैं। मोबाइल नंबर भी किसी अधिकारी के मोबाइल में सेव नहीं था। ऐसे में अधिकारियों को शक हुआ और मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि किसी ठग ने फर्जी मैसेज भेजे हैं। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी के आशुलिपिक राकेश ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस को आरोपी द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराए गए हैं। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
महिला अधिकारी को मिस्टर लिखने पर हुआ शक
आरोपी ने तीनों अधिकारियों को भेजे गए पहले मैसेज में लिखा कि वह एक जरूरी काम में व्यस्त हैं और उनका फोन भी नहीं लगेगा। आरोपी ने नीचे जिलाधिकारी का नाम लिखकर यह भी लिखा कि कुछ देर बाद उसे उनकी आवश्यकता पड़ सकती है। इसके बाद आरोपी ने मैसेज भेजकर कहा कि उन्हें किसी को अमेजन गिफ्ट वाउचर भेजना है, वह इस काम को कर दें। आरोपी ने महिला एसडीएम कोमल पंवार को मिस्टर लिखा तो इससे उन्हें शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें