फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएस ने रेलबाजार और घंटाघर से तीन युवकों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सुल्तानपुर, सोनभद्र, रामपुर और कानपुर से चार युवकों की गिरफ्तारी की सोमवार को गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने शहर से तीन लोगों को भी उठा लिया है। ये तीनों कट्टरपंथी विचारधारा वाले ग्रुप से जुड़े हुए है, जिसमें उन्होंने कई तरह प्रतिक्रियाएं दी थीं। युवकों के बैंक अकाउंट, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उनसे ग्रुप के एडमिन और अन्य लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एटीएस मुख्यालय की टीम ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है वह सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों को जोड़ रहे थे। इसी सोशल मीडिया ग्रुप से शहर के तीन अन्य युवक भी जुड़े हुए थे। इन्होंने कुछ वीडियो और ऑडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एटीएस के अधिकारियों को युवकों के मोबाइल में कुछ और वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध वीके सिंह ने बताया कि एटीएस की टीम ने किसको उठाया है, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एलआईयू को सतर्क कर दिया गया है।

सक्रिय हुई एलआईयू और खुफिया : आई लब मोहम्मद विवाद के बाद एलआईयू और खुफिया सक्रिय है। सोमवार को शहर से तौसीफ की गिरफ्तारी के बाद से सतर्कता और बढ़ा दी गई। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक एटीएस की टीम ने रेलबाजार पुलिस से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हंगामा करने की साजिश रचने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई। उनके रहन सहन, कार्यशैली और पूर्व के निवास का ब्योरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें