फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनशन पर आतिशी, पूर्व बस मार्शलों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने करवाया शांत
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप- नौकरी से निकालकर दिल्ली सरकार ने की नाइंसाफी
आप का आरोप- भाजपा के लोगों ने शांतिपूर्ण अनशन में बाधा डालने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में जल संकट के बीच सियासी पारा भी बढ़ गया है। भोगल के जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में जल मंत्री आतिशी का दूसरे दिन शनिवार को भी पानी की अतिरिक्त मांग को लेकर अनशन जारी रहा। आतिशी का दावा है कि हरियाणा से पानी मिलने तक वे अनशन से उठने वाली नहीं हैं। उधर, दोपहर में अनशन स्थल पर पूर्व बस मार्शल भी अपनी मांग रखने के लिए पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। आप ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया। आरोप है कि भाजपा के लोगों ने व्यवस्था को बिगाड़ने और शांतिपूर्ण अनशन में बाधा डालने की कोशिश की।
इससे पहले आतिशी सुबह स्थानीय शिव मंदिर में पूजा कर अनशन पर बैठीं। दोपहर होने से पहले सांसद संजय सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल समेत आप के कई विधायक व पार्षद मौके पर पहुंच गए। आप नेताओं ने आतिशी का उत्साह बढ़ाया और हरियाणा से हिस्से का पानी मिलने के बाद ही अनशन से उठने की बात कही। दोपहर 12 बजे संजय सिंह मंच से भाषण दे ही रहे थे, तभी वहां पूर्व बस मार्शल पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने आतिशी और दिल्ली सरकार से अपने लिए इंसाफ की मांग की। इससे हंगामा खड़ा हो गया। देखते-देखते आप कार्यकर्ताओं व मार्शल के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। साथ में अनशन स्थल से दूर ले गए। इसके बाद ही हंगामा थमा।
विज्ञापन

आरोप-प्रत्यारोप
आतिशी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी उन पर हमला करने की नीयत से पहुंचे थे। वह और उनकी पार्टी इस तरह की हरकतों से डरने वाली नहीं है। आप का एक-एक कार्यकर्ता बापू के सिखाए हुए सत्याग्रह के रास्ते पर चल रहा है। मांग पूरी होने तक यह रुकने वाला नहीं हैं, जबकि मार्शलों का कहना था कि वे किसी के इशारे पर नहीं आए हैं। अक्तूबर 2023 में दिल्ली सरकार ने बिना नोटिस दिए सैकड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया। वे 2015 से काम कर रहे थे। वे किसी पार्टी के लिए नहीं आए हैं। कविता ने कहा कि पीड़ित बस मार्शल आठ माह से अनशन पर है। पेट की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली सरकार के पास वे अपनी बात रखने आए हैं।
विज्ञापन

अनशन रहेगा जारी


आतिशी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जब तक 28 लाख लोगों को हरियाणा से अतिरिक्त पानी नहीं मिल जाता, अनशन जारी रहेगा। दिल्ली में पानी की बहुत कमी है। भीषण गर्मी में जब दिल्ली वालों को अधिक पानी चाहिए था, यहां पानी की कमी हो गई है। दिल्ली के पास अपना कोई पानी नहीं है। यहां आने वाला सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। उन्होंने हर संभव रास्ता अपनाकर देख लिया, लेकिन जब किसी भी तरीके से हरियाणा सरकार पानी देने के लिए तैयार नहीं हुई तो अनशन पर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें