दिल्ली ओपन राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता कोच के साथ जिले की एथलीट काजल। स्रो
ग्रेटर नोएडा। जिले की एथलीट काजल ने नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को 100 मीटर दौड़ को 12.99 सेकंड में पूरा करके कांस्य पदक पर कब्जा किया। तीन दिन चली इस प्रतियोगिता में जिले से चार खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल किए। इसमें 700 से अधिक एथलीट ने भाग लिया।
ग्रेनो के सेक्टर-36 निवासी काजल ने अंडर-18 के महिला वर्ग में भाग लिया। वह ओमिक्रॉन-तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में संचालक व कोच सोनू भाटी, मुन्नी नागर की देखरेख में एथलेटिक्स के गुर सीखती हैं। कोच सोनू भाटी ने बताया कि ऐसे बड़े मंच पर काजल ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहले व दूसरे दिन मीत भाटी, मोनिका ने भी अलग-अलग स्पर्धा में भाग लेते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। अरविंद शर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीता।