फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली-एनसीआर में हथियार तस्करी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से आई 20 पिस्टल बरामद, दो साल से कर रहा था सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुरहानपुर निवासी गंधदास दावर (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में दयाल के लिए काम करता है। प्रत्येक पिस्टल की सप्लाई करने पर उसे 1000 रुपये कमीशन मिलता था। दो साल से वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य जगह हथियार पहुंचा रहा था।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक, कुलदीप सिंह, एसीपी राहुल कुमार सिंह की टीम को खबर मिली कि हथियार तस्कर रोहिणी में आने वाला है। इस पर द्वारकाधीश अपार्टमेंट सेक्टर-11, रोहिणी के पास पिकेट लगाकर गंधदास को हिरासत में लिया गया। बैग की तलाशी लेने पर 20 पिस्टल मिलीं। दयाल ने दिल्ली में किसी को देने के लिए पिस्टल भेजी थीं। आरोपी ने बताया कि दयाल को एक पिस्टल के बदले 25 से 30 हजार रुपये मिलते हैं। वह बेरोजगार था। एक जानकार के जरिये वह दयाल के संपर्क में आया। दयाल ने उसे हथियार ले जाने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें