फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों के 158 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के 82 विद्यार्थी पास हुए
विज्ञापन


-आईआईटी सहित देश के विख्यात इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ने का मौका मिलेगा

-2020 की तुलना में 2024 में लगभग तीन गुना विद्यार्थियों ने पास की है यह परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा के बाद जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 158 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है। इनमें दिल्ली सरकार के डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के 82 विद्यार्थी भी शामिल हैं।

मालूम हो कि बीते पांच सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों में जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ी है। वर्ष 2020 में ये संख्या 53 थी जो कि इस साल बढ़कर तीन गुणा बढ़ गई है। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों व उनके शिक्षकों, अभिभावकों को बधाई दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हमारे स्कूलों के बच्चों ने साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा किए हमारे छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत न केवल अपने परिवार को अपने स्कूल को बल्कि पूरी दिल्ली को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्रों को विश्व स्तरीय कोचिंग तैयारियां स्कूलों में कराई जा रही हैं। दिल्ली सरकार के मॉडल ऑफ़ एजुकेशन ने सबसे गरीब तबके के बच्चों को भी विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाकर बड़े सपने देखने और उसे पूरा करने का मौक़ा दिया है। इसका नतीजा ही है किए आज दिल्ली में गरीब से गरीब परिवारों के बच्चों का आईआईटी जाने का सपना पूरा हो रहा है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों से जेईई एडवांस्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन स्टूडेंट्स के लिए अब आईआईटी और देश के अन्य टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला पाने का रास्ता खुल गया है। उन्होंने इसके लिए टीम एजुकेशन को भी बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली में हर बच्चे को शानदार शिक्षा देने के दिल्ली सरकार के इस विजन को पूरा करने के लिए दिल्ली की टीम एजुकेशन ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है।

5 सालों में जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने वालों की संख्या

2024

158

2023

106

2022

74

2021

64

2020

53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें