फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Greno: अनिल दुजाना और रणदीप भाटी गिरोह का शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गोलू के सिर पर था 75 हजार का इनाम

Wed, 15 Jun 2022 10:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर निवासी अनुज चौधरी उर्फ गोलू नौ साल से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार था। बुधवार को अनुज सेंट्रो में सवार होकर हरियाणा से परिवार से मिलने गाजियाबाद जा रहा था। जब बदमाश रामगढ़ फाटक के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ रेलवे फाटक के नजदीक बिरयानी पुल पर बुधवार दोपहर 75 हजार के इनामी अनुज चौधरी उर्फ गोलू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश अनिल दुजाना व रणदीप भाटी गिरोह का शार्प शूटर है। आरोपी पर हत्या, रंगदारी, लूट आदि के दर्जन भर मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इसके कब्जे से सेंट्रो कार, पिस्टल और 9 एमएम की कारबाइन बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर निवासी अनुज चौधरी उर्फ गोलू नौ साल से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार था। बुधवार को अनुज सेंट्रो में सवार होकर हरियाणा से परिवार से मिलने गाजियाबाद जा रहा था। जब बदमाश रामगढ़ फाटक के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो अनुज कार छोड़कर भागने लगा। इस बीच पुलिस की गोली पैर में लगने से अनुज घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि बदमाश पर एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट, रंगदारी जैसे मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। अनुज अनिल दुजाना व रणदीप भाटी गिरोह का शार्प शूटर है। 

75 हजार का इनाम था आरोपी पर
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद की जीडीए कॉलोनी में परिवार के साथ रहने के दौरान अनुज वर्ष 2019 में विनोद भज्जी की हत्या कर फरार हो गया था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, वर्ष 2013 में हापुड़ कचहरी में उसने अशोक राका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही, गांव सादुल्लापुर निवासी व दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक नागर के बहनोई नवीन कुमार को ग्रेटर नोएडा के गांव लड़पुरा के पास 24 मार्च, 22 को तीन गोली मारकर घायल कर दिया था। गांव डाबरा निवासी चमन हत्याकांड में भी अनुज शामिल था। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें