ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दसवीं में 50.53 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 51.09 फीसदी छात्राएं हैं। वहीं, बारहवीं में पास हुए 52.23 फीसदी परीक्षार्थियों में से 53.38 प्रतिशत छात्राएं हैं। तीस ट्रांसजेंडर भी पास हुए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किए हैं।