फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के नहीं मिलने से नाराज खरीदारों का प्राधिकरण पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों ने बसपा नेता मनवीर भाटी के साथ बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। खरीदार अपनी समस्याओं को लेकर ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण के अस्थायी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां अफसर नहीं मिले। इससे नाराज खरीदार ग्रेनो स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एसीईओ ने सीईओ के साथ अगले सप्ताह बैठक कराने का आश्वासन देकर खरीदारों को शांत कराया। वहीं, खरीदारों ने 26 दिसंबर को ग्रेनो वेस्ट में एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

हजारों खरीदार फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान हैं। लंबे समय से प्राधिकरण से रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिजली आपूर्ति में बिल्डर मनमानी और पैसे लेने के बाद भी मेंटेनेंस सुविधा नहीं देने आदि समस्याओं के साथ खरीदार के साथ ग्रेनो वेस्ट स्थित अस्थायी कार्यालय पर पहुंचे थे। वहां पर अधिकारी नहीं मिले। दादरी से बसपा के विधानसभा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने बताया कि खरीदारों के आने की सूचना मिलने पर अधिकारी कार्यालय से निकल गए। इसके बाद खरीदार ग्रेनो स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां पुलिस तैनात कर दी गई। जबकि खरीदार केवल वार्ता करने पहुंचे थे। खरीदारों ने गेट पर ही धरना शुरू कर दिया।
ओएसडी ने बातचीत करने के लिए अंदर बुलाया, लेकिन खरीदारों ने इनकार कर दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे एसीईओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी मुद्दों पर अगले हफ्ते सीईओ नरेंद्र भूषण के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया। बैठक में खरीदारों के 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है। मनवीर भाटी ने बताया कि खरीदारों ने 26 दिसंबर को चेरी काउंटी सोसाइटी के पास बैठक बुलाई है। जहां आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें