फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमिटी की संयुक्त टीम ने जीता क्रिकेट खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरसंस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन-2026 में बृहस्पतिवार को क्रिकेट फाइनल में एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनेंस और एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की संयुक्त टीम ने एमिटी लॉ स्कूल को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एमिटी लॉ स्कूल ने 116 रन बनाए। रित्विक ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में संयुक्त टीम ने तीन विकेट खोकर 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। यश ने 45, अनसब ने 26 और आयर्न ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्पर्धाओं में योग के दोनों वर्गों में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की संयुक्त टीम विजेता रही। रस्साकशी और बैडमिंटन के दोनों वर्गों में एमिटी लॉ स्कूल नोएडा ने पहला स्थान हासिल किया। शूटिंग की एयर पिस्टल स्पर्धा में पुरुष वर्ग में मोहम्मद शाद और महिला वर्ग में अन्वी भारद्वाज प्रथम रहीं। तैराकी समेत अन्य खेलों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें