फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेआउट प्लान से ग्रामीणों के घरों पर संकट, विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-150 के स्पोर्ट्स सिटी स्थित भूखंड के संशोधित लेआउट प्लान को लेकर मोमनाथल गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को विरोध जताया। ग्रामीणों ने सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आपत्ति उठाई। उचित आश्वासन न मिलने पर उन्होंने बिल्डर और प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि गांव में आने-जाने के लिए बने 12 मीटर चौड़े मुख्य मार्ग में कोई बदलाव न हो। उन्होंने प्राधिकरण के नियोजन विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्डर ने गलत संशोधित नक्शा प्रस्तुत किया है। इसमें गांव की आबादी की जमीन को भी शामिल कर लिया गया है। इससे ग्रामीणों के घरों और संपत्ति पर संकट खड़ा हो सकता है। यह मुख्य मार्ग पिछले 15 वर्षों से गांव की आबादी में दर्ज है। प्राधिकरण के लेआउट प्लान में भी इस सड़क का उल्लेख है।
आपत्तियां और जांच की मांग
यह मामला एससी-01 भूखंड के लेआउट प्लान में प्रस्तावित बदलाव से जुड़ा है। प्राधिकरण ने 11 अक्तूबर तक लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। ग्रामीणों ने निर्धारित अवधि में अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। प्राधिकरण ने आपत्ति देने वालों का पक्ष भी सुना था। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्राधिकरण से पूरे मामले की जांच कराकर सड़क की मौजूदा स्थिति बरकरार रखने की मांग की। प्राधिकरण अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित मदद का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें